Jaunpur News: तिलकधारी पीजी कॉलेज में द्वितीय एक दिवसीय सामान्य शिविर संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
Jaunpur News: तिलकधारी पी०जी०कॉलेज जौनपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना के द्वितीय एकदिवसीय सामान्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत लक्ष्य गीत के साथ हुई एवं छात्र- छात्राओं द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर के विज्ञान संकाय एवं एनसीसी परेड ग्राउंड की साफ सफाई की गई, इसके पश्चात कार्यक्रम अधिकारी डॉ.बालमुकुंद सेठ ने शिविरार्थियों को राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों से अवगत कराया और देश सेवा के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया।
डॉ राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को शारीरिक व्यायाम करने और उसके महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र-छात्राओं ने आज की थीम युवा शक्ति, देशभक्ति एवं स्वच्छता जागरूकता पर आधारित अनेक पोस्टर, कविताएं, गीत एवं भाषण इत्यादि प्रस्तुत किए। शिविर में छात्र-छात्राओं ने पूरे जोश एवं उत्साह के साथ प्रतिभाग किया, कार्यक्रम के अंत में जलपान वितरण कर राष्ट्रगान के साथ समापन किया गया।
इस अवसर पर सभी कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशा रानी, डॉ. बालमुकुंद सेठ, डॉ. विजयलक्ष्मी, डॉ. प्रशांत त्रिवेदी, डॉ. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, डॉ. विजयलक्ष्मी (कीट विज्ञान), डॉ. अनुराग चौधरी, विक्रम सिंह, महाविद्यालय के अन्य कर्मचारी चंद्रप्रकाश गिरी, सुरेश तिवारी व ओमप्रकाश पाल एवं सभी शिविरार्थी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या
.jpg)
.jpg)

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)