BREAKING

Jaunpur News: परमेश्वर किसी ने किसी रूप में अवतार लेकर दुस्टो का संघार करते हैं: आशीष कृष्ण शास्त्री

जीबी सिंह  @ नया सवेरा 

सुजानगंज, जौनपुर। जब जब धरती पर अनाचार एवं दुराचार बढ़ता है ब्राह्मण, गाय, संतों का उत्पीडन होता है तब तब परमपिता परमेश्वर किसी न किसी रूप में अवतार लेकर दुष्टों का संहार करते हैं और सज्जन शक्तियों का संरक्षण कर धर्म की स्थापना करते हैं। उक्त उद्गार सबेली रमदेइया निवासी जय नारायण मिश्र के संयोजकत्व में चल रही भागवत कथा में आशीष कृष्ण शास्त्री ने व्यक्त किया। कथा के प्रसंग को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने जड़ भरत, गजेंद्र मोक्ष, प्रहलाद का पावन चरित्र, हिरण्यकश्यप  संहार की कथा पर प्रकाश डालते हुए कृष्ण जन्मोत्सव पर विस्तार से प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति

जन्मोत्सव की कथा पर श्रद्धालु गदगद हो उठे।कथा के प्रसंग में उन्होंने कहा कि ईश्वर भक्ति की कोई उम्र नहीं होती बाल्य काल से ही ईश्वरानुरागी होना चाहिए। वृद्धावस्था का इंतजार करना उचित नहीं ।कथा के पूर्व मुख्य यजमान सहित विवेक मिश्र व तमाम लोगों ने माल्यार्पण कर व्यास जी का स्वागत किया ।इस अवसर पर क्षेत्र के तमाम संभ्रांतजन उपस्थित रहे। अंत में आरती हुई तत्पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन


*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें