BREAKING

Jaunpur News: दिनदहाड़े युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या

चेतन सिंह @ नया सवेरा 

बरसठी,जौनपुर। थाना क्षेत्र के जमुनीपुर गांव में रविवार को दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद कई थानों की फोर्स के साथ एसओजी टीम मौके पर पहुंच गई। गांव में एहतियातन के तौर पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उक्त गांव निवासी राजेश शुक्ला का पुत्र 25 वर्षीय शुभम शुक्ला रविवार सुबह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय की ओर गया था। आरोप है कि मगरमू रोड के समीप पहले से घात लगाए हमलावरों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल शुभम खून से लथपथ होकर सड़क किनारे झाड़ियों में गिर पड़ा। ग्रामीणों के अनुसार उसका शव घर से लगभग 300 मीटर दूरी पर मिला। 

सूचना पर पहुचने परिजनो और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल अवस्था में युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी ले गए जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। परिजनों के मुताबिक रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता राजेश ने आरोप लगाया कि शनिवार शाम गांव की एक महिला ने घर आकर उनके बेटे को जान से मरवाने की धमकी दी थी। इस आरोप के बाद पुलिस ने संभावित आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

 घटना की सूचना पर क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं परमानंद कुशवाहा, सीओ सदर देवेश सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश यादव समेत मड़ियाहूं, रामपुर, मीरगंज और नेवढ़िया थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। एसओजी प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह भी टीम के साथ जांच में जुटे हैं। घटना के बाद उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस बाबत थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही घटना के खुलासे का दावा किया गया है। बताया जाता है कि शुभम चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और ट्रैक्टर चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। इकलौते कमाऊ बेटे की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बहन ज्योति का रो-रोकर बुरा हाल है।


यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल


Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें