BREAKING

Jaunpur News: डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव समारोह में बच्चों ने जीता दर्शकों का दिल

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

जौनपुर। जनपद के खुटहन अस्पताल रोड स्थित डॉ. टीकेयू पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया है। छात्रों के द्वारा प्रस्तुत राष्ट्रीय गीत, एकांकी नाटक, कौव्वाली, सामूहिक नृत्य ने उपस्थितों का मन मोह लिया। प्री प्राइमरी के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की खूब सराहना की गई। कार्यक्रम के शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर डॉ विजय चतुर्वेदी ने देवी सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि परिवार बच्चे की प्रथम पाठशाला है। यहीं से शिक्षा और संस्कारों का आविर्भाव होता है। आज के परिवेश में बच्चे को होस संभालने से पूर्व ही मोबाइल थमा दिया जाता है। आगे बाल्यावस्था में मोबाइल उसके चतुर्दिक विकास में सबसे बड़ा बाधक बन जाता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों को मोबाइल से दूर रखने की अपील किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्राजापति ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। बस उन्हें तराश कर निखारने की जरूरत है। यह काम परिवार के बाद सिर्फ शिक्षक ही कर सकता है। साहित्य के क्षेत्र में भारत रत्न अंबेडकर अवार्ड से सम्मानित मुंबई के वरिष्ठ पत्रकार शिवपूजन पाण्डेय ने कहा कि हम शैक्षिक क्षेत्र में तो आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें बच्चों के नैतिक कर्तव्यों के विषय में विशेष रूप से सोचने की जरूरत है। हमारी संस्कृति शिक्षा के साथ साथ संस्कारों के समावेश की रही है। 

इस तरफ अभिभावकों और शिक्षकों विशेष ध्यान देने की जरूरत है।समारोह को नगरपालिका चेयरमैन मनोरमा मौर्या, ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव, कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रमोद सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रामचन्द्र मिश्रा, विनोद तिवारी, पूर्व प्रधान साधू तिवारी, प्रबंधक सुशील मिश्र, शिक्षक नेता नरसिंह बहादुर सिंह और अमरनाथ मिश्रा ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता प्रबंधक साकेत कुमार पाण्डेय तथा संचालन पत्रकार प्रमोद पाण्डेय ने किया। विद्यालय के छात्रों को प्रशिक्षित कर अभिनय की बेहतर गुर सिखाने वाली शिक्षिका मनीषा देवी की खूब प्रशंसा की गई। विद्यालय प्रबंधक देवेश उपाध्याय ने उपस्थित समस्त लोगों का स्वागत व आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में किरन हॉस्पिटल एंड नर्सिंग होम के संचालक डॉ अरुण यादव, वरिष्ठ दंत चिकित्सक डॉक्टर आर एस विश्वकर्मा, पत्रकार शिवशंकर दुबे, पत्रकार संगम पांडे, पत्रकार गोकर्ण पांडे, पत्रकार रिंकू उपाध्याय, पत्रकार मानवेंद्र उपाध्याय, शशिधर शर्मा, युवा समाजसेवी बजरंगबली उपाध्याय गुड्डू अफसर अहमद, एड लालता यादव, पुत्तीलाल यादव , सतीश चंद्र त्रिपाठी, नितिन उपाध्याय दुर्गेश यादव, विजय बहादुर यादव ,संतोष शर्मा, जयप्रकाश दुबे, रामसूरत मौर्या, ओम प्रकाश तिवारी, हरिप्रकाश, परवेज अहमद, प्रवीण यादव, प्रमोद यादव ,सुभाष यादव, सीमा यादव , संतोष गुप्ता, रोशन उपाध्याय, रामाश्रय यादव समेत अनेक गणमान्य उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें | Lucknow News: मुख्यमंत्री का सिंगापुर दौराः निवेश और कौशल विकास को मिलेगी नई गति

Admissions Open 2026–27: Mount Litera Zee School | Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132 | Call Us: +91 7311171181, +91 7311171182
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें