Mumbai News: हृदयांगन विथिका पर रामकथा के साथ बही काव्य धारा
शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा
Mumbai News: साहित्यिक, सामाजिक, सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक राष्ट्रीय संस्था हृदयांगन के तत्वावधान में फरवरी माह 2026 विगत सप्ताह से अनवरत चल रहे रामकथा एवं गीता के श्लोकों का श्रोताओं ने खूब श्रवण किया।जीवन पर आधारित संदेश का सुखद अनुभव श्रोताओं एवं साहित्यकारों ने लिया। उक्त कार्यक्रम का आयोजन आनलाइन हृदयांगन विथिका पर किया गया जिसका संयोजन राष्ट्रीय अध्यक्षा विद्युत प्रभा चतुर्वेदी एवं संस्थापक अध्यक्ष डॉ विधु भूषण त्रिवेदी विद्या वाचस्पति ने किया।
संस्था के राष्ट्रीय मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि पटल पर उपस्थित साहित्यकारों में वर्षा खन्ना, इंदिरा गुप्ता यथार्थ, सतेन्द्र शर्मा, पूजा गोयल, डॉ रघुनाथ मिश्र सहज एवं कविता विष्ट ने उपस्थित होकर अपनी रचनाओं के माध्यम से सभी को मंत्रमुग्ध किया तथा विद्युत प्रभा चतुर्वेदी एवं विधु भूषण त्रिवेदी ने रामकथा व गीता के संदेश से सभी को प्रफुल्लित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: तिलकधारी पीजी कॉलेज में द्वितीय एक दिवसीय सामान्य शिविर संपन्न
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)