BREAKING

Jaunpur News: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो छात्रों पर आधा दर्जन युवकों ने किया हमला

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के सिटी स्टेशन के पास फूलपुर गांव के समीप दो छात्रों को कुछ युवकों ने लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। उनका कसूर बस इतना था कि उन्होंने उनके मोहल्ले में इन दबंगों द्वारा किए जा रहे छेड़खानी का विरोध किया था। फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। आपको बता दें कि लाइन बाजार थाना क्षेत्र के मदारपुर गांव निवासी दो किशोर विवेक और अजीत गुरुवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रहे थे। वे सिटी स्टेशन के पास फूलपुर गांव के समीप पहुंचे ही थे कि पहले से ही घात लगाए आधा दर्जन युवकों ने उन्हें पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई की। जिला अस्पताल पहुंचे दोनों बच्चों ने बताया कि वह उनके गांव में आकर छेड़खानी करते हैं, इसी का वह विरोध कर रहे थे। इसी वजह से दबंगों ने इनकी पिटाई की है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल मुआयना कराया और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें