Jaunpur News: लिपिकीय त्रुटि के कारण वरासत दर्ज होने में आ रही समस्या का मात्र 01 घंटे में हुआ निस्तारण
त्रुटि में सुधार कराते हुए जिलाधिकारी ने फरियादी को दी खतौनी
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र के 4 फरवरी 2026 को जनसुनवाई के दौरान तहसील केराकत के ग्राम पंचायत रामपुर निवासिनी 82 वर्ष की वयोवृद्व फरियादी श्यामदुलारी जी के द्वारा प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि उनके पति की मृत्यु के उपरान्त लिपिकीय त्रुटियों के कारण वरासत दर्ज कराने में कठिनाई का सामना कर रही है। उनके प्रार्थना पत्र पर संवेदनशीलता बरतते हुए जिलाधिकारी के द्वारा उपजिलाधिकारी केराकत और तहसीलदार को निर्देश दिया गया कि तत्काल अन्य संबंधित अभिलेखों के आधार पर लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध कराते हुए खतौनी उपलब्ध करा दिया जाये, जिसके क्रम में मात्र 01 घण्ट में ही उनके लिपिकीय त्रुटियों को शुद्ध करा दिया गया और आज जिलाधिकारी के द्वारा श्यामदुलारी जी को जनसुनवाई कक्ष में खतौनी उपलब्ध करा दी गई, इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा ठंड के दृष्टिगत वयोवृद्व श्यामदुलारी जी को कम्बल और जूता प्रदान किया गया जिस पर भाव विह्वल होकर उन्होंने जिलाधिकारी को आर्शीवाद देते हुए शासन प्रशासन का आभार प्रकट किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: छेड़खानी का विरोध करना पड़ा महंगा, दो छात्रों पर आधा दर्जन युवकों ने किया हमला
जिलाधिकरी ने बताया कि श्यामदुलारी जी विगत कई महीनो से वरासत दर्ज कराने के लिए प्रयास कर रही थी, प्रकरण संज्ञान में आने के उपरान्त उनकी समस्या का निस्तारण मात्र 01 घण्टे में ही करा दिया गया और उन्हें खतौनी भी उपलब्ध करा दी गई है। जिलाधिकारी के द्वारा समस्त उपजिलाधिकारी और तहसीलदार को निर्देशित किया गया कि मुख्यमंत्री के मंशानुरूप ऐसे प्रकरण को गम्भीरतापूर्वक सुनवाई करते हुए प्रकरणों का निस्तारण किया जाए। इसके साथ ही जिलाधिकारी के द्वारा श्यामदुलारी जी के साथ आये उदय भान राय जी के द्वारा अवगत कराया गया कि उनका किसान सम्मान निधि अवरूद्व हो गयी है, जिस पर जिलाधिकारी के द्वारा सम्बन्धित को निर्देश दिया कि तत्काल प्रकरण का निस्तारण कराया जाए जिसके क्रम में उनकी फार्मर रजिस्ट्री करा दी गयी। उदयभान जी के द्वारा भी मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए शासन प्रशासन को आभार व्यक्त किया गया।


