BREAKING

Jaunpur News: एक बाइक पर बिना हेलमेट तीन सवार, दूसरे बाइक से टक्कर, हादसे में 4 घायल

मिठाई लाल सोनकर @ नया सवेरा 

जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पहितियापुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में चार युवक घायल हो गए। आपको बता दें कि जफराबाद थाना क्षेत्र के कीरतापुर गांव निवासी रवि सोनकर पुत्र लाला, आकाश सोनकर पुत्र राजनाथ और विकास सोनकर पुत्र नरेश और दूसरी बाइक से गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रेमपुर गांव निवासी प्रिंस मौर्य पुत्र राजेंद्र धर्मापुर से वापस अपने घर जा रहा था। इसी दौरान पहितियापुर गांव में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। एक बाइक पर तीन लोग सवार थे और किसी ने हेलमेट भी नहीं पहना था। फिलहाल घटना के बाद सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां प्रिंस और रवि की हालत गंभीर देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: शिक्षक के बेटे का जेआरएफ में चयन, गांव में हर्ष का माहौल 

Admissions Open 2026-2027 Mount Litera Zee School NURTURING POTENTIAL, UNLEASHING BRILLIANCE. Nurturing Values, Inspiring Excellence Nursery to Grade 12 📞 Phone: +91 7311171181 +91 7311171182 📍 Campus Location: Fatehganj, Jaunpur – 222132
विज्ञापन


Aakash Foundation | NOW IN JAUNPUR | Visit Us : 3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002 | Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें