Jaunpur News: शिक्षक के बेटे का जेआरएफ में चयन, गांव में हर्ष का माहौल
अवनीश पाण्डेय @ नया सवेरा
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय विकास खंड के रामपुर गांव निवासी शिक्षक अखिलेश सिंह के बेटे अनिकेत कौशल का जेआरएफ में चयन हुआ है।इस बाबत जानकारी होते ही परिजनों, शुभचिंतकों सहित गांव में हर्ष का माहौल छा गया। प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस में परास्नातक 80% अंकों से पूरा करने वाले अनिकेत प्रोफेसर बनने का सपना लिए प्रयागराज में ही रहकर जेआरएफ की तैयारी में जुटे हुए थे। उनके पिता अखिलेश सिंह निजी विद्यालय में गणित प्रवक्ता हैं, जबकि मां सुमन सिंह कुशल गृहिणी है। दो भाइयों में छोटा अनिकेत हाईस्कूल से परास्नातक तक की शिक्षा में हमेशा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एक होनहार छात्र रहे हैं। बुधवार देर रात जारी परिणाम में 260 अंक पाकर 99.98 परसेंटाइल के साथ चयन होने पर अनिकेत ने पिता से प्रेरणा लेने की बात कही। अनिकेत कौशल की इस उपलब्धि पर दादा-दादी शेषनरायन सिंह -श्लोका सिंह सहित डॉ. विवेक सिंह, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. आनंद, देवेंद्र समेत शुभचिंतकों ने बधाई दी है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: प्राथमिक विद्यालय से चोरों ने उठा ले गए सामान
| विज्ञापन |
