BREAKING

Jaunpur News: 20 नामजद सहित तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दो आरोपी हुए गिरफ्तार, तेरहवीं कार्यक्रम स्थगित

रतन लाल आर्य @ नया सवेरा 

बक्शा, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बीरभानपुर गांव में गुरुवार की रात्रि वांछित को पकड़ने गयी एसओजी एवं पुलिस टीम पर हमला करने के मामलें में 20 नामजद सहित तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने रात्रि में ही मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उधर गांव की बस्ती में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है। तेरहवीं कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।

थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि उक्त गांव निवासी चेन छिनैती में वांछित पंकज गौतम की गिरफ्तारी के लिए सिकरारा थाने के इंस्पेक्टर उदयप्रताप सिंह उपनिरीक्षक विनोद सिंह हमराही सिपाहियों एवं एसओजी टीम की मौजूदगी में दबिश देने पहुँचे थे। पूछताछ के दौरान ही ग्रामीणों द्वारा अचानक ईंट पत्थरों से पुलिस टीम पर हमला शुरू हो गया। सूचना पर मैं भी हमराहियों के साथ मौके पर पहुँचा तो उग्र भीड़ हमला कर दिया। ग्रामीणों के जानलेवा हमलें में उपनिरीक्षक विनोद एवं थाने के सिपाही जितेन्द्र सहित कुछ अन्य सिपाही घायल हो गए। घायल एएसआई को बेहतर इलाज हेतु बीएचयू रिफर कर दिया गया। 

ग्रामीणों के हमले में बक्शा थानाध्यक्ष का वाहन भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। रात्रि में ही उच्चाधिकारियों के आदेश पर करीब आधा दर्जन से अधिक थानों की फोर्स के गांव में पहुँचने के पूर्व आरोपी फरार हो गए हालांकि घेराबंदी के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसओ बक्शा की तहरीर पर उक्त गांव की अनुसूचित बस्ती के करीब 20 नामजद एवं तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दबिश शुरू कर दिया। घर के मुख्य द्वार पर ताला लटका हुआ मिला। महिलाओं का आरोप है कि पुलिस टीम  ने रात्रि में जमकर उत्पात मचा पिटाई करतें हुए सामान तहस नहस कर दिया।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

Admission Open - Session 2026-27 - Nursery to IX & XI - Streams Available Maths, Bio, Commerce & Humanities  Admission form Available At the School Office  D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated  Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur  Affiliation No. 2131740 to CBSE New Dehli  Contact-9956972861, 9956973761   Naya Savera Network
विज्ञापन


LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें