Mumbai News: अनिल गलगली ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
शिवपूजन पांडे @नया सवेरा
मुंबई। तुंगा गांव स्थित शिवशक्ति नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन संपन्न हुआ। इस जन औषधि केंद्र का उद्घाटन महाराष्ट्र के प्रसिद्ध आरटीआई एक्टिविस्ट अनिल गलगली के करकमलों द्वारा किया गया।
उद्घाटन समारोह के अवसर पर दिलीप माटेकर, नरेंद्र उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह (झिंटु), अश्विनी साहू, महाजन कदम, नितिन, सचिन धुरी, सुभाष, उषा पवार , पत्रकार मनोजकुमार यादव, हरेश गुजेटी, मुकेश पंचोली, राजहंस मौर्या, अमर काकड़े तथा सोशल एजुकेशनल वेलफेयर संस्था के अध्यक्ष सगीर अंसारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। साथ ही पवई विकास समिति तथा कोंकण सेवा संघ की टीम ने भी कार्यक्रम में सहभागिता दर्ज कराई। सुनील पंचोली ने सभी का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनिल गलगली ने कहा कि प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र आम नागरिकों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाइयाँ उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे विशेषकर गरीब और मध्यम वर्ग को बड़ा लाभ होगा। उद्घाटन समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित नागरिकों ने इस पहल का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: 20 नामजद सहित तीन दर्जन अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

