BREAKING

Jaunpur News: लक्ष्य निर्धारण से ही चुनौतियों का सामना किया जा सकता है: जिला समाज कल्याण अधिकारी

सम्मान समारोह में प्रशस्ति पत्र पाकर छात्र-छात्राओं के खिले चेहरे

हिम्‍मत बहादुर सिंह @ नया सवेरा

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। न्यू शक्ति कॉलेज के सभागार में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा संचालित ट्रिपल सी एवं ओ लेवल प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत उत्तीर्ण हुए छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग वाराणसी मंडल के डिप्टी डायरेक्टर शरद प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग अधिकारी नरेंद्र विश्वकर्मा, संस्थापक रवींद्र बहादुर सिंह व डायरेक्टर राजन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

मुख्य अतिथि शरद प्रकाश श्रीवास्तव ने कहा कि ईमानदारी, समर्पण और स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण के साथ पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने से ही भविष्य की चुनौतियों का सामना किया जा सकता है, और मेहनत, दृढ़ इच्छाशक्ति और नैतिक मूल्यों को अपनाकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। विशिष्ट अतिथि नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि यह सम्मान समारोह छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और उनके भविष्य के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करेगा। शिक्षा ही वह शस्त्र है जो समाज में परिवर्तन ला सकता है। 

यह भी पढ़ें | Mumbai News: अनिल गलगली ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन

ज्योति यादव, मानसी शर्मा और अनामिका शर्मा ने आईओटी के तहत बनाए गए मॉडल का डेमो दिखाया, जिसमें स्टील लाइट, सेंसर दरवाजा और खेती सिंचाई का माध्यम शामिल था। मुख्य अतिथि शरद प्रकाश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि नरेंद्र विश्वकर्मा,रविंद्र बहादुर सिंह व राजन सिंह ने अमन, अंकिता, अंशु, अनुपम, आशीष, दीपक, दीपशिखा, देवांशु, धीरज, गुडिया, हरिओम, हिमांशु, ऋषि, काजल, भूमिका, देवेन्द्र, जीनत, प्रतिभा, प्रीताम, रोहित, राज, शिखर, श्रेया, सुगंधा, उर्वशी, विशाल, आकाश, अंजली, अंकित, आशीष, दामिनी, धुव, गुल्सनोवर, हेरा, ईशा, काजल, कंचन, करीना, महजबीन व मनीषा सहित 110 ट्रिपल सी एवं ओ लेवल छात्र-छात्राओं को सम्मान पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन राजन सिंह व पूजा सिंह ने किया।

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें