Jaunpur News: बिपिन की मौत से बुझा परिवार का चिराग
प्रयागराज से लौटते समय सड़क हादसे में गई जान
दीपक विश्वकर्मा @ नया सवेरा
करंजाकला, जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हरखमलपुर गांव के 35 वर्षीय कॉन्ट्रेक्टर की सड़क हादसे में मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घर के इकलौते कमाने वाले सदस्य के निधन से पूरे परिवार के भरण-पोषण पर संकट छा गया है।
मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रयागराज–जौनपुर राजमार्ग पर बुधवार की रात हसनपुर गांव के पास बोलेरो के अनियंत्रित होने से हरखमलपुर गांव निवासी बृजेश पांडेय के पुत्र बिपिन की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: अनिल गलगली ने किया प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन
मृतक के चाचा राकेश ने बताया कि बिपिन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे और परिवार की पूरी जिम्मेदारी वही संभालते थे। उनके पीछे पांच वर्षीय पुत्र उत्कर्ष और दो पुत्रियाँ हैं। बिपिन की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम फैल गया और गांव का माहौल भी गमगीन हो गया।
| विज्ञापन |

%20222180%20%20CONTACT%20US%20-%209415234208,%207705805821,%209839155647.jpg)