Jaunpur News: शांति समिति की बैठक में त्यौहार शांतिपूर्ण ठंग से मनाने की अपील
रतन लाल आर्य @ नया सवेरा
बक्शा, जौनपुर। बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि एवं होली पर्व आपसी सौहार्द का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि गंगा-जमुनी तहजीब जनपद की पहचान है। थानाध्यक्ष थाना प्रांगण में आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने थाना क्षेत्र में विभिन्न जगह होने वाले महाशिवरात्रि पर जुटने वाली भीड़ की जानकारी ली। उन्होंने होली पर्व पर हुड़दंग न करने की नसीहत दी। थानाध्यक्ष ने किसी भी जुलूस के लिए अनुमति लेने एवं सहयोग की बात कहते हुए कहा कि पुलिस आपकी सुरक्षा एवं त्योहारों को सकुशल संपन्न कराने हेतु पूरी तरह तैयार है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: बिपिन की मौत से बुझा परिवार का चिराग
उन्होंने अफवाहों पर ध्यान न देते हुए पुलिस को सहयोग करने की बात कही। थानाध्यक्ष ने भूमि विवाद के लिए आपस में लड़ने की सलाह देते हुए कहा कि जमीन यही रह जाता है विवाद करने वाला चला जाता है। इस दौरान सारनाथ महादेव की पुजारिन माला शुक्ला, बनवासी महाराज, मनोज गोसाई, भोला शुक्ला, रायसाहब गोसाई, प्रधान मनोज यादव मुलायम, डब्लू उपाध्याय, पुजारी आलोक उपाध्याय, ब्यापार मण्डल अध्यक्ष आशीष जायसवाल, राजेश दूबे आदि लोग मौजूद रहे।
| विज्ञापन |

