BREAKING

Jaunpur News: स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों हेतु जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन मो० हसन इंटर कॉलेज के खेल मैदान में भव्य रूप से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र ने दीप प्रज्वलित कर एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। जिलाधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार “हमारा आंगन, हमारे बच्चे” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिवार के बच्चों को कायाकल्प के माध्यम से बेहतर शैक्षिक वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे बच्चों में ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार हो। जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल की सराहना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में निपुण कार्यक्रम के अंतर्गत सराहनीय कार्य किया गया है। बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु कार्य कर रहे सभी शिक्षकों के कार्यों की भी प्रशंसा की गई।


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बच्चों के हौसलों को उड़ान देने के लिए गांव, तहसील और जनपद स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन कर उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान किया जा रहा है। बेसिक शिक्षा परिषद के बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उन्होंने कहा कि ये बच्चे किसी भी निजी विद्यालय के बच्चों से कम नहीं हैं। सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से “ऑपरेशन सिंदूर” की प्रस्तुति देने वाले प्रतिभागियों की विशेष सराहना की गई। उन्होंने कहा कि बच्चों को यदि खेल का अवसर मिले तो वे निश्चित रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। विद्यालयों में खेल परिसर विकसित किए जा रहे हैं, जिनका लाभ उठाकर विद्यार्थी अपने व्यक्तित्व का विकास करें और राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित हों।

कार्यक्रम में पीएम श्री योजना के अंतर्गत चयनित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भाग लिया। साथ ही समूह नृत्य, देशभक्ति गीत, नाटक एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने उपस्थित गणमान्य का स्वागत करते हुए कहा कि “हमारा आंगन-हमारे बच्चे” कार्यक्रम का उद्देश्य बुनियादी शिक्षा को सुदृढ़ करना, अभिभावकों की सहभागिता बढ़ाना तथा विद्यालयों को सशक्त शैक्षिक केंद्र के रूप में विकसित करना है।कार्यक्रम के दौरान शिक्षा की गुणवत्ता सुधार, निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों की प्राप्ति तथा खेल एवं संस्कृति के माध्यम से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया।


अंत में प्रधानाचार्य डॉ० अब्दुल कादिर खान ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया। पीएम श्री खेलकूद प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर बालक वर्ग 100 मीटर की दौड़ में आर्यन पीएम श्री विद्यालय असवा से, उच्च प्राथमिक स्तर 100 मीटर दौड़ में निकेश राज पी एम श्री विद्यालय नूरपुर, बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में शिवांगी  पीएम श्री विद्यालय कोठवार , बालक वर्ग कबड्डी में मडियाहू तहसील प्रथम स्थान, गायन में पीएम श्री मयदीपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

यह भी पढ़ें | Poetry: पहले वाली स्त्रियाँ 

कार्यक्रम का सफल संचालन नूपुर श्रीवास्तव के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) विशाल कुमार, सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी आलोक कुमार गुप्ता सहित समस्त शिक्षा विभाग के अधिकारियों, डायट प्रवक्ताओं, एसआरजी टीम एवं शिक्षकगण की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन जनपद में शिक्षा, खेल और संस्कृति के समन्वित विकास की दिशा में एक सफल एवं प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।


ADMISSION OPEN Session 2026–27 :  SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes: Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI): 🔬 Science | 📊 Commerce | 📚 Humanities Affiliation: ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें