BREAKING

Jaunpur News: द मर्सी क्लब ने हॉकर बंधुओं को दिया स्वेटर

रामज्ञा यादव @ नया सवेरा 

जलालपुर, जौनपुर। द मर्सी क्लब के प्रांतीय चेयरमैन एजाज अहमद जी ने हॉकर बंधुओं को स्वेटर दिया चेयरमैन ने कहा कि हमारे हॉकर बंधु हर मौसम में लोगों के दरवाजे पर अखबार लेकर पहुंचते है यह बहुत ही कठिन और जिम्मेदारी का काम है लोग जब गहरी नीद में होते है तब हॉकर बंधु  देश दुनिया की खबर लेकर अखबार के माध्यम से पहुंचते है और उन्हें क्षेत्र के खबरों से अवगत कराते है।

इस क्रम में जिला चेयरमैन डा आर पी विश्वकर्मा ने क्लब के सदस्यों को सम्मानित किया एवं अखबार के सम्बन्ध में कहा कि प्रत्येक छात्र एवं छात्रा तथा नागरिक को प्रतिदिन अखबार पढ़ना अपनी दिनचर्या में लाएं इससे छात्रों के कई सामान्य ज्ञान के प्रश्न आसानी से हल होते है। इस क्रम में अभिकर्ता अमलदार सिंह ने कहा प्रांतीय चेयरमैन का यह कदम बड़ा सराहनीय है ये प्रत्येक वर्ष हमारे हॉकर बंधु को जरूरत की चीजें उपलब्ध कराते रहते है उक्त अवसर पर क्लब अध्यक्ष भुल्लन भारती, प्रेमबहादुर जिलेदार , लंबरदार, राममूरत, रामचंद्र, रामलाल आदि लोग रहे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दूसरे प्रयास में जितेंद्र श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं आलोक विश्वकर्मा महामंत्री निर्वाचित

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

माउंट लिटेरा जी स्कूल फतेहगंज जौनपुर के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें