Jaunpur News: मुंगराबादशाहपुर में निकाली गयी मतदाता जागरूकता रैली
अमित सिंह @ नया सवेरा
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर पालिका परिषद द्वारा शुक्रवार को अपराह्न मतदाता जागरूकता अभियान के अन्तर्गत नगर पालिका प्रांगण से सुनील भारतीय ई0आर0ओ0 मुंगरा बादशाहपुर के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गयी। रैली नगर पालिका प्रांगण से प्रारम्भ होकर प्रयागराज जौनपुर मार्ग से पुरानी सब्जी मण्डी होते हुए नगर का भ्रमण कर नगर पालिका परिषद कार्यालय में आकर समाप्त हुयी।
रैली के माध्यम से नागरिकों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया गया। उप जिलाधिकारी सुनील भारती द्वारा उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारी तथा जनता को मतदाता जागरुकता की शपथ दिलायी गयी। रैली में अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी, अवधेश सिंह कर अधीक्षक, प्रशांत राय अवर अभियन्ता सिविल, ओम प्रकाश अवर अभियन्ता जल, रामानुज शुक्ला राजस्व निरीक्षक सहित सभासदगण, नगर पालिका परिषद के कर्मचारीगण द्वारा प्रतिभाग किया गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: युवक को मारपीट कर घायल करने के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
