BREAKING

Jaunpur News: परपोते ने फिक्स तोड़कर दादी की तेरही के लिए दे दी अपनी सारी जमाराशि

नया सवेरा नेटवर्क

चंदौली। एक तरफ जहां नजदीकी रिश्तों में भी खटास बढ़ती जा रही है, वहीं एक परपोते ने मधुर रिश्तों की प्रेरणादायक मिशाल प्रस्तुत करते हुए अपनी दादी की तेरही के लिए फिक्स तोड़कर अपनी संपूर्ण जमा राशि (5.40 लाख रुपए) परिवारजनों को दे दी। चंदौली जनपद के महुअर कला गांव में पूर्व जिला पंचायत सदस्य संदीप सिंह फौजी के घर 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने एक साथ कई रिकॉर्ड तोड़ दिया। संदीप सिंह की दादी मनकीराजी देवी का 110 वर्ष की उम्र में 25 दिसंबर को निधन हो गया था। संदीप सिंह के पुत्र शानू सिंह (18 वर्ष ) का उनकी दादी के साथ गहरा लगाव था। दादी भी शानू को बहुत प्यार करती थी। शानू ने पिछले 4 साल में 5 लाख 40 हजार रुपए की बचत की थी, जो फिक्स डिपॉजिट के रूप में बैंक में जमा थी। शानू ने अदभुत निर्णय लेते हुए अपनी सारी जमा राशि निकालकर परिवार जनों को यह कहकर दे दी कि दादी को श्रद्धांजलि देने का इससे बढ़िया काम क्या हो सकता है? 6 जनवरी को आयोजित तेरही कार्यक्रम ने भी एक रिकॉर्ड बना दिया। करीब 15000 लोग शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडे से लेकर मुंबई के सुप्रसिद्ध समाजसेवी शिक्षा सम्राट लल्लन तिवारी, विधायक सुशील सिंह से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष छत्रबली सिंह के अलावा अनेक जाने-माने लोग तेरही कार्यक्रम में शामिल होकर स्व. मनकीराजी देवी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: विधान परिषद की अंकुश समिति ने किया रामायण वाटिका का भ्रमण

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर जौनपुर के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें