BREAKING

Bareilly News: सीएम डैशबोर्ड रैकिंग में दिसंबर में बरेली ने प्रदेश में किया टॉप

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। प्रदेश में विकास कार्यां का मूल्यांकन, अनुश्रवण एवं समीक्षा हेतु गठित सीएम डैशबोर्ड पर इन्टीग्रेटेड विभागों की सेवाओं/योजनाओं/परियोजनाओं में विभिन्न स्तरों के अधिकारियों द्वारा प्रत्येक माह किए गए विकास कार्यक्रमों के प्रदर्शन के आधार पर उनकी रैंकिंग सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर प्रत्येक माह निर्गत की जाती है। इसमें सीएम डैशबोर्ड पोर्टल पर माह दिसम्बर 2025 की जारी की गयी रैंकिंग में जनपद बरेली को विकास कार्यक्रमों में प्रदेश में दूसरा स्थान एवं राजस्व कार्यक्रमों में तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही विकास एवं राजस्व कार्यों की संयुक्त रैंकिंग में जनपद को प्रदेश में ओवरऑल प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।

यह भी पढ़ें | Bareilly News: कांग्रेस भ्रष्टाचार की अम्मा: उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य

बरेली के जिलाधिकारी अविनाश सिंह के कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन एवं निरन्तर गहन समीक्षा में दिये गये निर्देशों के परिणामस्वरूप जनपद के कार्य प्रदर्शन में उत्तोरत्तर वृद्धि हुई है। जिलाधिकारी अविनाश सिंह की लगन, मेहनत एवं उनके कुशल मार्गदर्शन में विभागीय अधिकारियों द्वारा किये गये परिश्रम के परिणामस्वरूप जनपद बरेली ने ओवरऑल रैकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।  जिलाधिकारी बरेली द्वारा इस उपलब्धि पर समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विकास एवं राजस्व कार्यक्रमों की गति में निरन्तरता बनाये रखने के निर्देश दिये गये। 

Umanath Singh Hr. Sec. School | A Sr. Sec. School Affiliated to CBSE, New Delhi | LKG to Class IX & XI | Registration for ADMISSION OPEN 2026-27 | The Choice of Winners | #Creative Education Plan # Activity Oriented Curriculum # Peaceful & Good Environment # Special Curriculum for Sport & Art # Loving & Caring Teachers # Transport Facility Available | Shankarganj, Maharupur, Jaunpur (UP) 222180 | CONTACT US - 9415234208, 7705805821, 9839155647 | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें