BREAKING

Jaunpur News: एडीओ ग्राम विकास के निधन पर सभी विकास खंडों में शोक की लहर

कर्मचारियों ने शोक सभा आयोजित कर दी श्रद्धांजलि 

फैज अंसारी @ नया सवेरा 

जौनपुर। विकास खंड बक्सा में तैनात एडीओ (आरडी) प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का मंगलवार को गोरखपुर में हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही जनपद के समस्त विकास खंडों में शोक की लहर दौड़ गई।  बुधवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय रामघाट पर किया गया, जहाँ उनके सुपुत्र नचिकेत श्रीवास्तव ने उन्हें मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे एक पुत्र और एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: रील बनाते समय हुआ हादसा, दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल

दिवंगत अधिकारी के सम्मान में जनपद के बक्सा , महराजगंज, मुफ्तीगंज, सिकरारा सहित सभी ब्लॉकों में शोक सभाएँ आयोजित की गईं, जहाँ दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर डीसी एनआरएलएम जितेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी अस्मिता सेन, कृष्ण मोहन यादव, रामविलास, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, ग्राम विकास अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. फूलचंद्र कन्नौजिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, मंत्री रामकृष्ण पाल, एडीओ ग्राम्य विकास विनोद सहाय श्रीवास्तव, के.के. मिश्रा, अरुण यादव, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुजीत सिंह और राजीव रोशन , विजय भान यादव , महेश तिवारी, श्रीपत मौर्य, अवनीश यादव,, कमलेश खरवार, गौण गणेश, शिवानी श्रीवास्तव, प्रियंका यादव, सरिता पाल, अमित यादव आशीष यादव सहित विभिन्न अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिवंगत श्रीवास्तव को कर्मनिष्ठ, मिलनसार और जुझारू अधिकारी बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं

अपना दल (एस) व्यापार मण्डल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिं​ह की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं


नया सबेरा का चैनल JOIN करें