Jaunpur News: ठंड के दौरान असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांगजन को कोई समस्या न हो: डीएम
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के समक्ष विभिन्न तिथियों पर जनसुनवाई के दौरान आए दिव्यांगजन द्वारा ट्राई साइकिल के लिए अनुरोध किया गया था, जिसके क्रम में आज जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में पांच दिव्यांगजन नंदलाल, लालताराम, रामसेवक चौहान, सुनील कुमार सोनकर और परदेसी बनवासी को ट्राई साइकिल, मिष्ठान, पुष्पगुच्छ, देते हुए नववर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने सभी दिव्यांगजन को ठंड के दृष्टिगत कंबल भी वितरित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्रीजी के निर्देश है कि ठंड के दौरान गरीब, वंचित, असहाय, बुजुर्ग और दिव्यांगजन को कोई समस्या न हो।
इसलिए जगह-जगह पर अलाव की व्यवस्था की जा रही है तथा लोगों में कंबल वितरित किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की प्रेरणा से तथा दिव्यांगजन कल्याण विभाग द्वारा आज पांच लाभार्थियों को ट्राई साइकिल दी गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश हैं कि जो भी दिव्यांगजन है, उनकी समस्याओं को प्राथमिकता पर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: एडीओ ग्राम विकास के निधन पर सभी विकास खंडों में शोक की लहर
सभी दिव्यांगजन को शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं से आच्छादित करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान जिलाधिकारी ने दिव्यांगजन लाभार्थियों से राशन कार्ड, पेंशन इत्यादि के संदर्भ में जानकारी ली। दिव्यांगजन द्वारा अवगत किया गया कि उन्हें योजनाओं का लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित दिव्यांगजन कल्याण विभाग के कर्मचारीगण उपस्थित रहे।


%20%E0%A4%B5%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%AA%E0%A4%BE%E0%A4%B0%20%E0%A4%AE%E0%A4%A3%E0%A5%8D%E0%A4%A1%E0%A4%B2%20%E0%A4%85%E0%A4%A7%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B7%20%E0%A4%85%E0%A4%A8%E0%A5%81%E0%A4%9C%20%E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%AE%20%E0%A4%B8%E0%A4%BF%E0%A4%82%E2%80%8B%E0%A4%B9%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%A4%E0%A4%B0%E0%A4%AB%20%E0%A4%B8%E0%A5%87%20%E0%A4%A8%E0%A4%B5%20%E0%A4%B5%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%B7%202026%20%E0%A4%8F%E0%A4%B5%E0%A4%82%20%E0%A4%AE%E0%A4%95%E0%A4%B0%20%E0%A4%B8%E0%A4%82%E0%A4%95%E0%A5%8D%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A5%8D%E0%A4%A4%E0%A4%BF%20%E0%A4%95%E0%A5%80%20%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%8D%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%95%20%E0%A4%B6%E0%A5%81%E0%A4%AD%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%AE%E0%A4%A8%E0%A4%BE%E0%A4%8F%E0%A4%82.jpg)