BREAKING

Jaunpur News: निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का किया निरीक्षण, श्रमिकों में वितरित किया कंबल

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र द्वारा निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी द्वारा नवीन जिला कारागार के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई, निर्माण कार्य में प्रयोग होने वाली सामग्री के संबंध में जानकारी ली गई तथा निर्देशित किया गया कि निर्माण प्रक्रिया में प्रयुक्त सामग्री उच्च गुणवत्ता की तथा मानक के अनुरूप होनी चाहिए, उन्होंने कार्यदाई संस्था के प्रतिनिधि को निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने के निर्देश दिए। करीब 179 करोड़ के इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने से कारागार संचालन को गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें | New Delhi News: समाज को अधिक मानवीय बनाना ही लेखन का उद्देश्य: पंकज मित्र


इसके साथ ही जिलाधिकारी द्वारा कार्यस्थल पर उपस्थित श्रमिकों से संवाद किया गया, उनसे कुशलक्षेम लिया गया, श्रम पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के संदर्भ में जानकारी ली गई तथा बढ़ती ठंड के दृष्टिगत उपस्थित श्रमिकों में कंबल भी वितरित किया गया। कंबल पाकर महिला श्रमिकों ने प्रसन्नता प्रकट करते जिलाधिकारी और शासन प्रशासन को धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि, संबंधित अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिकगण उपस्थित रहे।



*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विजयादशमी, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, डाला छठ और देव दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें