Jaunpur News: रक्तदान के प्रति समाज को जागरूक करने की जरूरत : डॉ. अंजू सिंह
नया सवेरा नेटवर्क
बदलापुर, जौनपुर। ठाकुरबाडी महिला विकास कल्याण समिति के मुख्यालय पर 'रक्तदान जागरूकता शिविर' आयोजित किया गया। कार्यक्रम मुख्य रूप से वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर अब तक 252 बार रक्तदान करने वाले कई अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय रिकॉर्ड से सम्मानित पद्मश्री के लिए चयनित कैप्टन डॉ. सुरेश सैनी के सम्मान में किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. सुरेंद्र सैनी ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए बताया कि दिसंबर 1986 में पहला डोनेशन एक गर्भवती महिला की जान बचाने के लिए किया फिर तो उसके बाद इसे अपना जुनून ही बना लिया मिशन रक्तक्रांति के रूप में ताकि कोई भी मरीज रक्त के बिना अपनी जान ना गवाएं।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सचिवों ने किया सांकेतिक प्रदर्शन
विशिष्ट अतिथि जमशेदपुर झारखंड की जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग की सदस्य /जज अर्पणा मिश्रा ने भी लोगों को जागरुक करते हुए रक्तदान की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि वह स्वयं 25 बार रक्तदान कर चुकी है। इस अवसर पर महेंद्र कुमार शुक्ला डिविजनल कोऑर्डिनेटर यूपीटी एसयूजी रक्तदान के लिए आवश्यक मापदंड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। संस्था प्रमुख डॉ. अंजू सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने डॉ. सैनी के जीवन और सिद्धांतों से सभी को सीख लेने की सलाह दी। संस्था प्रमुख डॉ अंजू सिंह ने मुख्य अतिथि कैप्टन डॉ. सुरेश सैनी एवं विशिष्ट अतिथि को पुष्प गुच्छ, साल, स्मृति चिन्ह आदि देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अरविंद यादव, रमाशंकर निषाद, अरविंद उपाध्याय, एसपी मिश्रा, शुभम यादव, अंश मिश्रा, विनोद तिवारी राजेश दुबे आदि सहित कई दर्जन महिला/ पुरुष एवं संस्था के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

