BREAKING

Jaunpur News: अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी में कक्षा-06 व 09 (सत्र 2026-27) में प्रवेश सम्बन्धित सूचना


नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। सहायक श्रमायुक्त, देवब्रत यादव ने अवगत कराया है कि उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड द्वारा संचालित अटल आवासीय विद्यालय, करसड़ा, वाराणसी, के शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु उ0प्र0 भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अन्तर्गत पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के बच्चों,एवं राज्याश्रित श्रेणी से संबंधित अभ्यर्थी वह बच्चे जोकोविड-19 की महामारी के दौरान कोरोना से निराश्रित हुए बच्चों (महिला कल्याण विभाग लखनऊ से प्राप्त सूची के आधार पर) तथा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के लिये पात्र बच्चों को सामाज की मुख्य धारा से जोड़े जाने हेतु कक्षा- 06 में उपलब्ध कुल 160 सीट (80 बालक एवं 80 बालिकायें) व कक्षा-09 में उपलब्ध कुल 64 सीट (33 बालक एवं 31 बालिकायें) के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया जा रहा है। 

प्रवेश परीक्षा की तिथि 15 फरवरी 2026 को सुबह 11ः00 बजे से दोपहर 1ः00 बजे तक निर्धारित है। आवेदन पत्र ऑनलाइन/ऑफलाइन माध्यम सेदिनांक 01 जनवरी 2026 से अन्तिम तिथि 31 जनवरी 2026 सायं 5.00 बजे तक जमा किये जा सकते है। दिनांक 30 नवम्बर 2025 को कम से कम 03 वर्ष बोर्ड की सदस्यता/पंजीकरण अवधि पूर्ण कर चुके अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिकों के अधिकतम दो बच्चे, कोविड-19 से अनाथ हुए बच्चे जिनका महिला एवं बाल कल्याण विभाग में पंजीयन हो अथवा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) हेतु पात्र बच्चे, प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने/आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: ग्राम सुरक्षा समिति के जरिए रुकेगी चोरी की घटना 

कक्षा-06 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2014 से 31 जूलाई 2016 के मध्य तथा कक्षा-09 में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी की जन्म तिथि 01 मई 2011 से 31 जूलाई 2013 के मध्य होना आवश्यक है। ऑनलाइन आवेदन हेतु उम्मीदवार अटल आवासीय विद्यालय समिति एवं बोर्ड की बेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन कर सकेंगे। ऑफलाइन आवेदन पत्र किसी भी सामान्य कार्य दिवस में प्रातः 10ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक दिनांक 01 जनवरी 2026 से निःशुल्क कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर से प्राप्त किए जा सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र कार्यालय में दिनांक 31 जनवरी 2026 तक जमा किये जा सकते हैं।

आवेदन हेतु निम्नलिखित अभिलेख आवश्यक होंगे :- निर्माण श्रमिक होने की दशा में अद्यतन नवीनीकृत निर्माण श्रमिक कार्ड। राज्याश्रित होने की दशा में माता व पिता का मृत्यु प्रमाण-पत्र, अभ्यर्थी के जन्म प्रमाण पत्र की प्रति, अभ्यर्थी के आधार कार्ड की प्रति, .अभ्यर्थी (छात्र/छात्रा) का पेन न0 (Personal Education Number (PEN)  जाति प्रमाण पत्र की प्रति, तीन पासपोर्ट साइज की अद्यतन फोटो। कक्षा-06 की प्रवेश परीक्षा में मानसिक क्षमता परीक्षण, अंकगणित परीक्षण, भाषा परीक्षण के 100 अंक के 80 प्रश्न एवं कक्षा- 09 हेतु अंग्रेजी, हिन्दी, गणित, विज्ञान के 100 अंक के प्रश्न पूछे जायेंगे, जिसमें उच्च प्राप्तांकों के अनुसार चयन मेरिट के आधार पर होगा। सभी वर्गों के लिये आरक्षण नियमानुसार लागू होगा। प्रवेश से संबंधित किसी प्रकार की समस्या या जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर-05452-316105 पर एवं कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, जौनपुर में किसी भी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते हैं।


व्यवसायी एवं समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से नव वर्ष 2026 एवं मकर संक्रान्ति की हार्दिक शुभकामनाएं



नया सबेरा का चैनल JOIN करें