Jaunpur News: ग्राम सुरक्षा समिति के जरिए रुकेगी चोरी की घटना
कोतवाली क्षेत्र के 117 गावो में पुलिस गठित कर रही सुरक्षा समिति
नया सवेरा नेटवर्क
मछलीशहर, जौनपुर। पुलिस ठंडी के मौसम में गावो में हो रही चोरी की घटना को रोकने के लिए ग्राम सुरक्षा समिति गठित कर रही है। समिति के वालंटियर रात में गांव में पुलिस को गश्त के दौरान सहयोग करेंगे, जिससे चोरी की घटना पर लगाम लगाई जा सके। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि खाखोपुर, बटनहित, जुड़उपुर, रामपुर कटाहित, बर हता समेत लगभग 80गावो में सुरक्षा समिति गठित की जा चुकी है।समिति में 10 से 12 युवकों को रखा गया है।उनके साथ बैठक कर उन्हें रात्रि में सुरक्षा करने के बाबत जानकारी दी गई है। सुरक्षा समिति के लोग रात में पुलिस का गश्त के दौरान सहयोग करेंगे साथ ही अपने गांव की सुरक्षा की योजना बना कर उसका क्रियान्वयन करेंगे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी
