शिवशंकर दुबे @ नया सवेरा
खुटहन,जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कालेज में रविवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ डिहिया मंडल के स्वयं सेवकों के सौजन्य से आयोजित हिन्दू सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि जिला सामाजिक समरसता प्रमुख अवधेश ने कहा कि हिन्दू धर्म संस्कार और सभ्यता की आधारशिला है। हमारा पहला कर्तव्य है देश की रक्षा और नागरिकों की सुरक्षा। वैश्विक स्तर पर भी पर्यावरण के असंतुलन को रोकना हम नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें प्लास्टिक की थैलियों का त्याग करना चाहिए।

हर व्यक्ति को जीवन में कम से कम 21 पेड़ अवश्य तैयार करने चाहिए। पर्यावरण और देश के बाद हमें परिवार के बच्चों का रहन सहन, पहनावा और उनके समाज के बिषय में जानकारी जरूर करते रहना चाहिए। बच्चों से धार्मिक ज्ञान और महापुरुषों के जीवनी पर कुछ देर बैठकर चर्चा करनी चाहिए। इस मौके पर रोहित पाण्डेय,हृदय नारायण सिंह, बसन्तलाल मौर्या,रंजन श्रीवास्तव राजू सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राजदेव तिवारी तथा संचालन केशव तिवारी ने किया। आयोजक भाजपा नेता श्रीकृष्ण पाण्डेय बड़कऊ ने आगतो का स्वागत किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: निर्माणाधीन नवीन जिला कारागार का किया निरीक्षण, श्रमिकों में वितरित किया कंबल