Jaunpur News: डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में शनिवार को थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना बक्शा में आये हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना गया तथा उनकी समस्याओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। भूमि विवाद सम्बंधित मामलों में जिलाधिकारी ने राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर जाकर निस्तारण करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़ें | Lucknow News: पंकज चौधरी को मिली उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की कमान
जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी समस्याए प्राथमिकता पर समाधान के योग्य है उनपर त्वरित रूप से कार्य करते हुए निस्तारण कराएं। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। जिलाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी को संयुक्त रूप से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सीओ सदर देवेश सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)