Jaunpur News: महराजगंज थाना का डीएम ने किया औचक निरीक्षण
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ दिनेश चन्द्र ने शनिवार को थाना महाराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने साइबर सेल कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम पर क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम का अवलोकन किया। कक्ष में कंप्यूटर सिस्टम के रखरखाव और साफ सफाई पर प्रसन्नता व्यक्त की। कंप्यूटर सिस्टम सहित अन्य उपकरण सुव्यवस्थित तरीके से रखे गए मिले। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए थाना प्रभारी व दीवान को अंगवस्त्रम प्रदान कर सम्मानित किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डीएम ने सुनी फरियादियों की समस्या
उन्होंने कहा कि थाना परिसर में इतने कम संसाधन में भी स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो निश्चय ही एक नजीर है। उन्होंने थाना परिसर में अन्य कक्ष, अभिलेखों के रखरखाव, आरओप्लांट की क्रियाशीलता का परीक्षण, मिशन शक्ति केंद्र आदि का भी निरीक्षण किया। क्राइम रजिस्टर के ऑनलाइन तथा मैन्युअल संचालन के संदर्भ में भी जानकारी ली।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
