BREAKING

Jaunpur News: राज्यमंत्री के प्रतिनिधि अजय सिंह की मां का निधन

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव के प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता अजय सिंह की माता का शनिवार की सुबह निधन हो गया। निधन की खबर लगते ही उनके घर राज्यमंत्री  समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने पहुंचकर शोक सवेदना व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दिया। अजय सिंह की माता 86 वर्षीय विद्या सिंह की तबीयत रात में बिगड़ गई थी। 

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: महराजगंज थाना का  डीएम ने किया औचक निरीक्षण

आज सुबह उनकी सांसें थम गई। विद्या सिंह क्षेत्र में लोगों की मदद करने  के रूप में जानी जाती थी। खबर लगते ही प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीशचंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, भाजपा जिला महामंत्री राजू सिंह दादा, आईबीसिंह, सूबेदार सिंह करंजाकला भाजपा नेता सुनील यादव मम्मन, क्रय विक्रय सहकारी समिति लिमिटेड के चेयरमैन राजकेसर पाल, शिक्षक नेता रंणजय यादव, रवि सिंह, मनोज वत्स, सुभाष अतरही, सुनील यादव, सौरभ सिंह सीनू, दुर्गेश सिंह पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया।  विद्या सिंह का अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर किया गया। एडवोकेट जयप्रकाश सिंह, संतोष सिंह, प्रधान रैना सिंह सहित परिजनों से मिलकर लोगों ने ढांढस बंधाया।

विज्ञापन



कल्याण ज्वेलर्स  OPEN ON ALL DAYS  JAUNPUR - UMARPUR, POLYTECHNIC CHAURAHA, SADAR, BESIDE SANKAR EYE HOSPITAL. PH 75228 01233, 9151666733
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें