Bareilly News: राष्ट्र की समृद्धि का आधार है सामाजिक सद्भाव: डाॅ. सुरेश

Bareilly News Social harmony is the basis of nation's prosperity Dr. Suresh

निर्भय सक्सेना @ नया सवेरा 

बरेली। अखिल भारतीय साहित्य परिषद ब्रज प्रान्त बरेली के तत्वावधान में "सामाजिक सद्भाव आज की आवश्यकता "विषयक गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए प्रांतीय अध्यक्ष डाॅ सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि सामाजिक सद्भाव, सामाजिक समरसता, शांति और अमन-चैन किसी भी राष्ट्र के समृद्ध विकास का आधार स्तम्भ होता है।

ब्रज लोक कालोनी स्थित सरस्वती विद्यामंदिर में हुई गोष्ठी में कहा गया कि सद्भाव और अमन-चैन के अभाव में चाहे गांव हो या कस्बा, शहर या जनपद राज्य हो या देश प्रगति की रफ्तार में बहुत पीछे छूट जाता है। श्री मिश्रा ने साहित्य परिषद से जुड़े साहित्यकारों से अनुरोध किया कि वह अपनी रचनाओं के माध्यम से समाज में सद्भाव की अलख जगाएं।

यह भी पढ़ें | Mumbai News: महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन संगठना की सभा संपन्न 

बरिष्ठ जनपदीय उपाध्यक्ष निर्भय सक्सेना ने कहा कि सामाजिक सद्भाव वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा ने कहा कि भारतीय संस्कृति विश्व कल्याण का उद्घघोष करती है। इसलिए हम सभी को समाज में प्रेम और भाई -चारा की भावना विकसित करनी चाहिए। गोष्ठी की अध्यक्षता विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य शिव ओम शर्मा ने की। कार्यक्रम का संचालन जनपदीय अध्यक्ष डाॅ व्रजेश कुमार शर्मा ने किया। उमेश चन्द्र गुप्ता, डाॅ ब्रजेश कुमार शर्मा, डाॅ रवि प्रकाश शर्मा, गंगाराम पाल, रामकुमार भारद्वाज अफरोज और रितेश साहनी ने काव्य पाठ द्वारा सामाजिक समरसता का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में जनपदीय मंत्री विमलेश चंद्र दीक्षित ने सभी का आभार व्यक्त किया। 

Gahna Kothi Bhagelu Ram Ramji Seth  Kotwali Chauraha Jaunpur  9984991000, 9792991000, 9984361313  Olandganj Jaunpur  9838545608, 7355037762, 8317077790 And RAJDARBAR A FAMILY RESTAURANT in RajMahal Jaunpur
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें