Mumbai News: महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन संगठना की सभा संपन्न
नया सवेरा नेटवर्क
मुंबई। महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन संगठना द्वारा शनिवार, 11 अक्टूबर, 2025 को म्युनिसिपल मजदूर यूनियन सभागृह करी रोड मुंबई में एक सभा रखी गई, जिसकी अध्यक्षता वैशाली गिल ने किया,जिन्होंने पुरानी पेंशन योजना,बायोमेट्रिक,एएनएम विषय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। उक्त सभा में महाराष्ट्र राज्य पुरानी पेंशन के लड़ाकू स्टार प्रचारक,प्रखर पेंशन फाइटर तथा जुनी पेंशन आईकॉन संजय सोनार मामा जलगांव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
इस अवसर पर श्रीमती मीनाक्षी डोंगरे महिला अध्यक्ष, कोंकण शहर, महाराष्ट्र राज्य जुनी पेंशन संगठना एवं प्रवीण पाटिल (साइकिल चालक) इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुंबई महानगर पालिका के विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे। एकनाथ सोनवणे,ज्ञानेश्वर कटके, कवि एवं पत्रकार विनय शर्मा दीप, म्युनिसिपल मजदूर यूनियन उपाध्यक्ष संजय बने, मनोज त्रिपाठी आदि ने बायोमेट्रिक विषय पर मार्गदर्शन किया। म्युनिसिपल मजदूर यूनियन सहायक सरचिटणीस प्रदीप गोविंद नारकर ने भी सभी का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि यह विषय सिर्फ मुंबई महानगर की नहीं अपितु पूरे महाराष्ट्र के कर्मचारियों की है सभी को एकजुट होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है।
यह भी पढ़ें | Prayagraj News: प्रकृति हमारी सबसे बड़ी पूंजी है इसकी रक्षा ही हमारे अस्तित्व की रक्षा है: अथर्वन संस्था
इसी प्रकार निर्देशन में पेंशन सेनानी देवेश सर ने यह मार्गदर्शन दिया। सोनार मामा ने बताया कि कर्मचारियों में पुरानी पेंशन के प्रति जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।अपने अध्यक्षीय भाषण का मार्गदर्शन करते हुए श्रीमती वैशाली गिल ने कहा कि ग्रेटर मुंबई महानगर पालिका के सभी संगठनों को एक साथ आकर एक समन्वय समिति बनानी होगी और अगली लड़ाई लड़नी होगी।वैशाली गिल ने प्रदीप नारकर का सभा के लिए स्थान उपलब्ध कराने हेतु धन्यवाद दिया। सुभाष मारुति अंकुश ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया कि आप सभी के मेहनत से यह कार्यक्रम सफल हुआ तथा उक्त कार्यक्रम का संचालन सुभाष मारुति अंकुश ने किया तथा अंत में एकनाथ सोनवणे ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए सभा का समापन किया।