Jaunpur News: उमरक्षा एवं मोहब्बतपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का हुआ पथ संचलन
विकास यादव @ नया सवेरा
नौपेड़वा, जौनपुर। बक्शा विकास खण्ड के उमरक्षा एवं पुरा मोहम्मदपुर गांव में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कार्यकर्ताओं ने पथ संचलन किया। बौद्धिक कार्यक्रम में सरसंघ चालक डॉ. केशव राम बलिराम हेडगेवार व परमपूज्य गुरु जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। मुख्य वक्ता गो सेवा संयोजक डॉ. शैलेंद्र उपाध्याय ने संघ के 100 वर्ष पूर्ण होने व उसके उद्देश्य व योगदान पर विस्तार से जानकारी दिया।
यह भी पढ़ें | Mumbai News: डॉ. मंजू लोढ़ा ने किया भीनमाल विमेंस बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने स्व बोध अर्थात स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण, सामाजिक समरसता एवं कुटुंब प्रबोधन पंच परिवर्तन की जानकारी दी। अध्यक्षता सूबेदार निषाद ने किया। इस अवसर पर संतोष उपाध्याय, खण्ड कार्यवाह सोनू कुमार, गनेश सिंह, आशुतोष उपाध्याय, अनिल कनौजिया, अमित सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, मनोज यादव, ओम प्रकाश सिंह मुन्ना, अरुण उपाध्याय सहित संघ के सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)