Jaunpur News: भक्ति मार्ग ही जीवन का सच्चा पथ है : संतराम प्रकाशाचार्य महाराज
श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का हुआ भव्य समापन, उमड़ा श्रद्धा का सागर
नया सवेरा नेटवर्क
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र के खोइरी गांव में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत ज्ञानयज्ञ सप्ताह का भव्य समापन हुआ। समापन दिवस पर कथा स्थल श्रद्धा और भक्ति के रंगों में रंगा रहा। चित्रकूट से पधारे पूज्य संतराम प्रकाशाचार्य महाराज ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं, गोवर्धन पूजा, सुदामा चरित्र तथा भक्त और भगवान के मधुर संबंधों का प्रेरणादायक वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्ति मार्ग ही जीवन का सच्चा पथ है, क्योंकि जब मनुष्य का हृदय निष्काम प्रेम से भर जाता है, तभी उसमें ईश्वर का वास होता है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: दो बाईको की आमने सामने टक्कर, एक की मौत
महाराज के भावपूर्ण प्रवचन से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। कथा के दौरान उपस्थित श्रद्धालु “हरे कृष्ण हरे राम” के जयघोष से गूंज उठे और पूरा पंडाल आध्यात्मिक उत्साह से सराबोर हो गया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रदीप कुमार शुक्ला एवं रेखा शुक्ला रहे। स्वागताकांक्षी धनंजय शुक्ला व रत्नेश शुक्ल (एडवोकेट) ने अतिथियों का स्वागत एवं सत्कार किया। इस अवसर पर बंशनरायन शुक्ला, नन्हे शुक्ला, संतोष शुक्ला, दिनकर शुक्ला, कैलाश शुक्ला, अवधेश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी और आस-पास के श्रद्धालु मौजूद रहे। समापन अवसर पर महाराज श्री ने भक्तों को आशीर्वाद देते हुए कहा कि जो मनुष्य भागवत कथा का श्रवण करता है, वह अपने जीवन को सार्थक बना लेता है।
![]() |
| विज्ञापन |
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
