Jaunpur News: दो बाइकों की आमने सामने टक्कर, एक की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
जफराबाद, जौनपुर। लाइनबाजार क्षेत्र के हाइवे पर शिवापार गांव के पास दो बाईको की आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर में एक बाइक सवार 50 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गयी।दूसरा गम्भीर रूप से घायल हो गया। जफराबाद क्षेत्र के दुल्हेपुर गांव निवासी भोलेनाथ चौबे पुत्र स्वर्गीय शीतला प्रसाद चौबे किसी कार्य से अपनी बाइक से शहर आये थे।वह घर वापस लौट रहे थे।
शिवापार गांव के अंबेडकर तिराहे के पास मृतक की बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई।दूसरी बाइक पर दो लोग सवार थे।दोनो बाइक गिर गयी। उन पर सवार तीनों लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए।घायलों को स्थानीय लोगो ने एम्बुलेंस बुलवाकर जिला अस्पताल भिजवाया।जहा पहुंचते ही चिकित्सक ने भोलेनाथ चौबे को मृत घोषित कर दिया।दूसरे बाइक पर सवार दोनो युवकों को भी गम्भीर चोट आयी है।अभी उनके बारे में पता नही चल सका है।हल्का एस आई कृष्णानंद यादव ने बताया कि मृतक ऊक्त स्थान के अंबेडकर तिराहे से रॉन्ग सांईड बाइक लेकर जा रहे थे।
![]() |
| विज्ञापन |

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)