Jaunpur News: पड़ोसियों ने महिला को पीटा, नये थानाध्यक्ष ने दर्ज कराया मुकदमा
इजहार हुसैन @ नया सवेरा
जफराबाद, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के राजेपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर पड़ोसियों ने एक महिला को घर में घुसकर उसकी पिटाई कर दी तथा घर के बर्तन आदि घरेलू सामान तोड़ दिया। नए थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला ने घटना के 13 दिन बाद मुकदमा दर्ज करवाया। बताते हैं कि गांव निवासी संजू देवी ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा गांव में एक जमीन बीते वर्ष 2011 में गांव के ही रामसूरत से खरीदी थी। बाद में रामसूरत की पत्नी द्वारा वहीं जमीन दूसरे गांव के एक प्लाटर को मुआयदा कर दिया गया जिसको लेकर विवाद शुरू हो गया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: घर में भी बालक-बालिकाओं में न हो भेद
संजू देवी ने इस सम्बन्ध में बीते माह में तहसील दिवस पर जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी थी। डीएम के आदेश पर राजस्व अधिकारियों द्वारा विवादित जमीन का मौका मुआयना आदि किया गया। विपक्षी इसी बात से नाराज होकर बीते 24 सितम्बर की रात संजू देवी के घर में घुस गये और मारने पीटने लगे। आरोप है कि इस बीच उनलोगों ने घरेलू सामान भी तोड़ फोड़ दिया। संजू देवी तभी से प्रार्थना पत्र लेकर थाने का चक्कर लगाती रही। मंगलवार को घटना के 13 दिन बाद नये थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश शुक्ला को मामले की जानकारी पर राजेपुर गांव निवासी अनिल सोनकर, सोचन सोनकर, राहुल, सुरेश के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है।
,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)