Jaunpur News: फरीदुल हक कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम का हुआ आयोजन
चन्दन अग्रहरि @ नया सवेरा
शाहगंज, जौनपुर। फरीदुल हक़ मेमोरियल पीजी कॉलेज तालीमाबाद सबरहद में भारत एवं उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त पहल पर मिशन शक्ति कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के तहत वर्तमान परिवेश में महिलाओं के स्वावलम्बन पर था। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ अमित दयानाथ गुप्ता ने की। कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनामिका पाण्डेय ने कहा कि अगर आज नारी अपने दृष्टिकोण व्यापक बना ले तो हर उस क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी जहाँ वह नहीं थी। अखिलेश कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बहुत से योजनाओं को क्रियान्वित किया है।
इस अवसर पर प्रियंका, खुशी साहू, साक्षी, खुशी चौहान ने अपने विचारों को रखा। अन्त में डॉ अमित दयानाथ गुप्ता ने कहा कि नारियों के स्वावलम्बन में मातृत्व योजना, मुख्यमंत्री सुमंगला कन्या योजना, उज्जवला योजना आदि महत्वपूर्ण है। सरकार नारियों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए कृत संकल्पित है। इस अवसर पर डॉ पूजा रानी, गीता देवी, वैष्णवी गुप्ता सहित अन्य प्राध्यापकगण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मिशन शक्ति में छात्राओं को किया गया जागरूक
![]() |
| विज्ञापन |


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)