BREAKING

Jaunpur News: लोड मैजिक में पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, मुकदमा दर्ज

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के अमुवार गांव में सोमवार की शाम मैजिक में अवैध पिस्टल रखकर गाडी चलाते युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वायरल वीडियो में युवक अपनी आईडी पर ‘दीना नेता’ लिखकर सरेआम हथियार के साथ रौब जमाते हुए नजर आ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि युवक को पुलिस-प्रशासन का कोई भय नहीं है और वह खुलेआम हथियार लहराकर समाज का माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रहा है। लोगों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी हुई है युवक की पहचान कर ली गई है। मुकदमा दर्ज कर युवक की गिरफ़्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें