Jaunpur News: जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक सम्पन्न
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र की अध्यक्षता में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की जिला क्रियान्वयन समिति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई जहां एकीकृति बागवानी मिशन योजना,पर ड्रॉप मोर एरिगेशन और पीएफएमई सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा की गई।
ड्रॉप मोर क्रॉप के लक्ष्य के बारे में जानकारी लेते हुए जिलाधिकारी ने लाभार्थियों की सूची मांगी तथा कहा कि इनके संबंध में जांच कराई जाएगी। खाद्य प्रशंसकरण इकाइयों के संदर्भ में जानकारी लेते हुए उद्योग विभाग के समन्वय से बड़ी इकाइयां स्थापित करने के निर्देश दिए गए जिससे रोजगार के अवसर उत्पन्न हो सके।
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि किसानों के बीच प्रचार—प्रसार कराते हुए नि:शुल्क बीज वितरण कराया जाना सुनिश्चित करें। जनपद में शहद के खेती की अपार संभावना है। इसे और अधिक बढ़ाया जाए। विभाग की योजनाओं में नए किसानों को जोड़ने का प्रयास किया जाय।
इसके पश्चात जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति और प्रदूषण समिति की बैठक हुई जिसमें जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए पौधों की जियोटैगिंग के संदर्भ में जानकारी लिया। जिन विभागों द्वारा सूचना नहीं दी गई है, उन्हें शीघ्र सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश देते हुये उन्होंने आद्रभूमि के सत्यापन की भी समीक्षा किया।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: लोड मैजिक में पिस्टल के साथ युवक की रील वायरल, मुकदमा दर्ज
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ट को इनवायरमेंट कंप्लायंस पोर्टल पर सूचनाएं फीड कराने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, बायोमेडिकल अपशिष्ट प्रबंधन की समीक्षा किया। उन्होंने कहा कि जहां भी पौधे सूख गए हैं, वहां 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर व्यापक स्तर पर पौधे लगाए जाय।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाडिया, डीएफओ प्रोमिला, परियोजना निदेशक के.के पाण्डेय, जिला उद्यान अधिकारी सीमा सिंह राणा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)