BREAKING

Jaunpur News: ऑटोरिक्शा व बाइक की टक्कर में युवक घायल

नया सवेरा नेटवर्क

चंदवक, जौनपुर। थाना क्षेत्र के रसड़ा गांव के पास मंगलवार दोपहर एक टेम्पो व बाइक की टक्कर में गाजीपुर जनपद के सैदपुर निवासी शम्भूनाथ यादव गंभीर रूप से घायल हो गए।  बाइक से सैदपुर से चंदवक आ रहे थे, जैसे ही रसड़ा गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रहे अज्ञात ऑटो रिक्शा ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में शम्भूनाथ के सिर और हाथ में चोटें आईं तथा दाहिना पैर टूट गया। हादसे के बाद ऑटोरिक्शा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल बीरीबारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने घायल की हालत गम्भीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि अभी तक घटना के सम्बंध में कोई तहरीर नही मिली है शिकायत मिलने पर कारवाई की जाएगी।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज (AICTE, UPBTE, AKTU & PCI Approved) | Mob:- 9125018998, 9415234998 | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ0प्र0 | कोर्स - B. Pharma (Allopath), D. Pharma (Allopath) | द्विवर्षीय पाठ्यक्रम योग्यता, योग्यता - इण्टर (बायो/मैथ) And प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2025-26 | निर्मला देवी पॉलिटेक्निक कॉलेज | नयनसन्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उप्र | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | ● सिविल इंजीनियरिंग | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग ऑटो मोबाइल | ● मैकेनिकल इंजीनियरिंग प्रोडक्शन | ITI अथवा 12 पास विद्यार्थी सीधे | द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्राप्त करें। मो. 842397192, 9839449646 | छात्राओं की फीस रु. 20,000 प्रतिवर्ष | #NayaSaveraNetwork
विज्ञापन

विज्ञापन


नया सबेरा का चैनल JOIN करें