Jaunpur News: शान्तिपूर्ण माहौल में लोग मनाए दुर्गा पूजा का धार्मिक उत्सव: कुमार सौरभ
दुर्गा पूजा महासमिति की बैठक में ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट ने पूजा समितियों के पदाधिकारियों से लिया समस्याओं की जानकारी
नया सवेरा नेटवर्क
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। शारदीय नवरात्र में आयोजित होने वाले दुर्गा पूजा महोत्सव जो एक धार्मिक त्योहार है इसे लोग श्रद्धा विश्वास एवं धार्मिक भावना से शान्तिपूर्वक मनाएं यदि किसी भी प्रकार की कोई समस्या आ रही है तो निर्भीक होकर मुझे अवगत कराए उसका शीघ्र निस्तारण कराने का प्रयास किया जाएगा। उक्त बातें उक्त बातें ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी मछलीशहर कुमार सौरभ ने नगर पालिका परिषद के सभागार में श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र की विभिन्न दुर्गा पूजा समितियो के पदाधिकारियों के साथ मंगलवार को अपराह्न तीन बजे आयोजित बैठक में उपस्थित लोगों से कहीं। उन्होंने कहा कि दुर्गा पूजा और दशहरा एक धार्मिक त्योहार है इसे धार्मिक भावना से ही मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नौ दिनों तक लोग श्रद्धा और विश्वास के साथ शक्ति की प्रतीक माँ दुर्गा की पूजा पाठ करते हैं और दशहरे के दिन प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है, लोग धैर्य एवं शान्ति के साथ पूजन पाठ करें और मां की प्रतिमाओं का विसर्जन करें यदि किसी भी पण्डाल में किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो वह निर्भीक होकर मुझे अपनी समस्या बता सकता है उसकक शीघ्र निराकरण कराया जाएगा। इसके पूर्व ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ, नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं श्रीदुर्गा पूजामहासमिति के अध्यक्ष कपिलमुनि महामन्त्री दीपक शुक्ला तथा अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी एवं अन्य अधिकारियों के साथ उकनी गाँव में स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया और विसर्जन से सम्बन्धित तैयारी को लेकर सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सड़क दुर्घटना में घायल महिला की अस्पताल में मौत
बैठक में उपस्थित क्षेत्र के विभिन्न पूजन समितियों के पदाधिकारियों ने विसर्जन कुण्ड की साफ-सफाई तथा कुण्ड में स्वच्छ जल भरवाने की व्यवस्था करने की मांग किया जिस पर उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समय से पूर्व सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली जाएगी आप लोग अपने पूजा पाठ को सुचारू बनाएं और शान्तिपूर्वक विसर्जन का कार्य करें। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिल मुनि ने ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट से पूजन एवं आरती के समय हो रही अघोषित विद्युत कटौती के सम्बन्ध में बताया तो उन्होंने कहा कि वह एक्स0ई0एन0 से बात कर इस समस्या का शीघ्र समाधान कराएंगे। इसी के साथ पालिकाध्यक्ष कपिलमुनि ने प्रतिमा विसर्जन में आने वाली कठिनाइयों के सम्बन्ध में भी ज्वाइन्ट मजिस्ट्रेट को जानकारी दिया और उपस्थित दुर्गा पूजा पण्डाल के पदाधिकारियों को भी शान्ति पूर्वक इस धार्मिक आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने में सहयोग करने की अपील किया। बैठक में महामन्त्री दीपक शुक्ला कोषाध्यक्ष इन्द्र मणि चौरसिया, राकेश मिश्रा, अनिल कुमार भूरे, सूर्य लाल जायसवाल, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, विशम्भर दुबे, बृजेश मिश्रा लल्लू समेत विभिन्न पूजन पण्डाल एवं श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

