Jaunpur News: सर्प काटने से महिला की मौत
नया सवेरा नेटवर्क
जौनपुर। जिले के बरसठी थाना क्षेत्र के तेजगढ़ गांव निवासी 22 वर्षीय किरण देवी पत्नी पंजाबी सोनकर शनिवार की रात अपने कमरे में सो रही थी। रोज की तरह जब रविवार की सुबह करीब 7 बजे नहीं उठी तो घर की महिलाएं उसके कमरे में जाकर देखा तो मुंह और नाक से झाग आ रहा था। परिजनों में अफरातफरी मच गई। गांव के काफी लोग इकट्ठा हो गए। तत्काल उन्हें गोपालापुर दवा पिलाने वाले के यहां ले गए जहां उसने बताया कि महिला की मौत हो चुकी है, उसे कई घंटे पहले ही सर्प ने काटा है। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मायके वालों को हुई तो वह भी पहुंच गए। पुलिस को सूचना हुई तो शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ के लिए लड़के के पिता और लड़के को थाने ले गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
