BREAKING

Jaunpur News: वक्फ बोर्ड बिल का हम स्वागत करते हैं : दानिश आजाद अंसारी

पीडीए का मतलब पाखंड, धोखा और अत्याचार.

नया सवेरा नेटवर्क

जौनपुर। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के राज्यमंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि वक्फ बोर्ड बिल का हम स्वागत करते हैं जो लोग इसका विरोध कर रहे हैं वो लोग ये बताए कि आज तक इस संपत्ति का कितना प्रयोग गरीब और मजलूम मुस्लिम महिलाओं और समाज के लोगों के लिया किया गया। सरकार का फैसला बिल्कुल है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अल्पसंख्यक कल्याण समाज का लाभ सीधे लाभार्थियों को मिल रहा है जिससे विपक्ष बौखलाया है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के पीडीए पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि पीडीए का मतलब पाखंड, धोखा और अत्याचार है, जो जनता अब समझ चुकी है। राहुल गांधी के वोट चोरी के मामले पर उन्होंने कहा कि चुनाव में लगातार मिल रही हार से अब इनका सुर बदल गया है अभी तक ये ईवीएम की बात करते थे अब ये वोट चोरी का मुद्दा बना रहे हैं।

यह भी पढ़ें | Jaunpur News: मंत्री दानिश आजाद अंसारी को सौंपा ज्ञापन

पीएम मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन में मंत्री दानिश आजाद ने कहा कि पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाले मोदी जी को सुनने को देश की जनता हमेशा बेताब रहती है चाहे भारत की विदेश नीति हो या सुरक्षा की बात हो सभी मामलों में देश को एक जुट कर भारत आगे बढ़ रहा है। भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर उन्होंने कहा कि चाहे खेल का मैदान हो या जंग का मैदान हो भारत ने हमेशा पड़ोसी देश पाकिस्तान को धूल चटाने में देरी नहीं किया आज भी भारत पाकिस्तान को करारी शिकस्त दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीवनपर बनी फिल्म अजेय के विरोध पर कहा कि ये फिल्म योगी के जीवन पर बनी है। उससे प्रेरणा लेने की जरूरत है न कि विरोध करने का। अल्पसंख्यक समुदाय समाज में कैसे आगे बढ़े और देश की उन्नति में कैसे आगे बढ़े इस पर सबको मिलकर काम करना चाहिए न कि किसी के फिल्म का विरोध करके मुस्लिम महिलाओं को लड़कों को आगे बढ़ाने के लिए सोच पर बात करने की आवश्यकता है। यूपी हज कमेटी के चेयरमैन का पद ग्रहण करने वाले दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि अगले वर्ष मुसलमानों को हज यात्रा के दौरान बेहतर से बेहतर सुविधा कैसे मिले? हम लोग इस पर कार्य योजना बनाने में जुटे हैं क्योंकि मुस्लिम समुदाय के जीवन में ये सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा होती है जो किसी सपने से कम नहीं है।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें