Jaunpur News: मारपीट के मामले में महिला सहित 4 के विरुद्ध मुकदमा
नया सवेरा नेटवर्क
चंदवक, जौनपुर। क्षेत्र के हरिहरपुर (बलुआ) गांव में आपसी रंजिश को लेकर हुई मारपीट में महिला सहित 4 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। पीड़िता संजू देवी ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि कुछ दिन पूर्व जब वह चंदवक बाजार से सामान लेकर घर लौट रही थीं, तभी विपक्षी सुबाष पुत्र रामप्रसाद, सिकंदर, अमित, लक्ष्मीना देवी ने अपने घर के पास रोककर गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता के शोर मचाने पर बीच-बचाव करने पहुंची घर के आशा देवी, अनीता देवी, अमृत निषाद व अंकिता को भी विपक्षियों ने बुरी तरह मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद घायलों को निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: सर्प काटने से महिला की मौत
