Jaunpur News: पत्नी ने पति पर लगाया अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
चंदवक। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने अपने पति पर ही अश्लील वीडियो वायरल करने का गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीड़िता का आरोप है कि शादी के बाद उसके पति ने ही आपत्तिजनक वीडियो और फोटो बना लिए, जिन्हें वह अपने दोस्तों व रिश्तेदारों को दिखाने लगा। विरोध करने पर वह आए दिन उसकी पिटाई करता रहा। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि पति अब उसे छोड़कर दूसरी शादी करना चाहता है। उसके गहने भी अपने पास रख लिया है। शनिवार शाम को पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर शिकायत की। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news


