BREAKING

Jaunpur News: मिशन शक्ति टीम की पहल बिछड़े दंपती का हुआ मिलन

जलालपुर, जौनपुर। मिशन शक्ति टीम की पहल से रविवार को दो वर्षों से अलग रह रहे पति-पत्नी का पुनर्मिलन हो गया। थाने में दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर गले लगाया और खुशी-खुशी अपने घर लौट गए। सिरकोनी बाजार निवासी आनंद जायसवाल और उनकी पत्नी अंबिका देवी के बीच आपसी विवाद के चलते दोनों लंबे समय से अलग रह रहे थे। पत्नी अपने मायके रामपुर में रह रही थी। मामला मिशन शक्ति टीम के संज्ञान में आते ही टीम ने पहल करते हुए दोनों को समझाया बुझाया और एक दूसरे का मिलन करा दिया। पति-पत्नी के पुनर्मिलन से परिजनों और स्थानीय लोगों ने प्रसन्नता जताई और मिशन शक्ति टीम की सराहना की। इस प्रयास में एसआई अभिमन्यु राय, कांस्टेबल सुरेश कुमार सिंह, महिला कांस्टेबल सोनी पटेल और महिला हेड कांस्टेबल कनक शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad



नया सबेरा का चैनल JOIN करें