BREAKING

Jaunpur News: शतचण्डी यज्ञ में परिक्रमा करने आ रही भारी भीड़

जफराबाद, जौनपुर। क्षेत्र के जमैथा गांव में स्थित अखड़ो देवी मंदिर पर नौ दिवसीय शतचंडी यज्ञ में रविवार को यज्ञ स्थल के परिक्रमा तथा पूजन करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आकर पूजन अर्चन कर रही है।

जनहित में हो रहे इस यज्ञ के प्रमुख यजमान समाजसेवी आशुतोष सिंह व ब्रतधारी शुक्ल है।यज्ञ में जिले के कई बड़ी राजनीतिक, सामाजिक लोगों ने आकर पुण्य लाभ लिया।एक अक्टूबर तक चलने वाले इस यज्ञ को सम्पन्न कराने के लिए परमहंस आश्रम मंदिर के संत राजनदास जी महाराज की देखरेख में अयोध्या से आये हरिहर दास जी महाराज व अन्य कई ब्राह्मणों द्वारा यह यज्ञ कराया जा रहा है।यज्ञ के  व्यवस्था में प्रमुख रूप से वीरेंद्र सिंह 'मतोले',आनंद सिंह,अरविंद शुक्ल,नवजोत पाल,सजंय शुक्ल,अजय सिंह,पुनीत सिंह आदि लोग लगे हुए हैं।परमहंस आश्रम के महंत राजनदास जी ने बताया कि यह यज्ञ समाज के लोगों के भलाई के लिए आयोजित किया गया है।इस यज्ञ में आने वाले लोगों को पुण्य लाभ मिल रहा है।यज्ञ में गांव ही नही अपितु जनपद के अन्य जगहों से लोग पूजा पाठ में शामिल जो रहे हैं।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से रक्षाबंधन, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
Ad

Aakash Foundation  NOW IN JAUNPUR   Visit Us  3rd Floor, Utsav Motel, Near Wazidpur Tiraha, Jaunpur-222002  Naya Sabera Network
विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें