Jaunpur News: करेंट की चपेट में आने से प्रधान पति अचेत
खुटहन, जौनपुर। लवायन गांव में घर की छत पर उगे घास फूस की सफाई करते समय रविवार को विद्युत करेंट की चपेट में आ जाने से गांव की महिला प्रधान विद्या देवी के पति बिंदू लाल यादव अचेत हो गये। बेहोशी की हालत में उन्हें उपचार हेतु शाहगंज के एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां उपचार के बाद अब उनकी हालत ठीक है।
बिंदू लाल यादव अपने घर के की साफ सफाई कर रहे थे। छत पर पड़ा विद्युत केबल तार हटा रहे थे। तार बीच में खुला हुआ था। आपूर्ति चालू होने के कारण वे करेंट की चपेट में आकर छत पर गिर गये। छत पर कुछ गिरने की आवाज सुन स्वजन ऊपर पहुंचे तो उनके हाथ की सबसे छोटी उंगली से तार चिपका हुआ था। डंडे से मारकर तार को अलग कर आनन फानन में उन्हें उपचार हेतु ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उनकी हालत ठीक हो गई, लेकिन चिकित्सकों ने जिस उंगली से तार छुआ था उसे आपरेशन के बाद काटकर निकाल दिया है।
