Jaunpur News: डबल मर्डर की सूचना पर हलकान रही पुलिस
चंदवक। रविवार दोपहर डबल मर्डर होने की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। सूचना झूठी निकली तो पुलिस ने राहत की सांस ली। झूठी सूचना देने वाले को हिरासत में लेकर पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर कर रही है।
प्रभारी निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह ने बताया कि ककरापार गांव में डबल मर्डर होने की सूचना डायल 112 पर मिली जिसके बाद पुलिस तत्काल बताये गए घटना स्थल पर पहुंची। वहां पहुंचने पर ककरापार गांव निवासी सूचना देने वाला अरुण चौहान शराब के नशे में धुत मिला। पुलिस द्वारा आसपास पूछने पर ऐसी किसी घटना का होना नहीं पाया गया। पुलिस अरुण चौहान को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।
Tags:
जौनपुर न्यूज़
Jaunpur
Jaunpur crime
Jaunpur ki news
Jaunpur latest news
jaunpur news
Jaunpur News in Hindi
Jaunpur news live
Jaunpur news today
Jaunpur news today live
today jaunpur news
