Varanasi News: उन्मेष प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम काशी प्रांत की प्रान्तीय टोली की बैठक सम्पन्न
बैठक कार्यकर्ता निर्माण: आत्मचिंतन से आत्मबल तक विषय पर रहा केंद्रित
नया सवेरा नेटवर्क
बैठक के प्रथम सत्र में प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के प्रांत संयोजक डॉ कुंवर शेखर गुप्त जी ने कार्यक्रम की प्रस्तवना के साथ युवा आयाम के द्वारा पिछले वर्ष में किए गए कार्य का विवरण प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष भर की कार्य योजना प्रस्तुत की। बैठक के द्वितीय सत्र में क्षेत्र संयोजक माननीय भगवती प्रसाद 'राघव' जी ने उपस्थित युवाओं को 'युवा आयाम'के कार्य बताते हुए कहा कि युवा आयाम को मुख्य रूप से 'विमर्श परिवर्तन' और 'व्यवस्था परिवर्तन' हेतु कार्य करना है।
यह भी पढ़ें | Jaunpur News: डायल 112 पर झूठी सूचना देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार
'विमर्श परिवर्तन' हेतु 'क्विक एक्शन ग्रुप' बनाकर समाज जीवन में होने वाली घटनाओं और प्रतिघटनाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सकारात्मक विमर्श खड़ा करना होगा। 'व्यवस्था परिवर्तन' हेतु समाज में अच्छा कार्य कर रहे लोगों की सूची बनाकर संपर्क में रखना होगा और समय-समय पर अपने आयोजनों में सहभागिता करानी होगी। 'प्रज्ञा प्रवाह' का दृष्टि पत्र सभी तक पहुंचें और पढ़ा जाये इस हेतु प्रयत्न करना चाहिए। समापन उद्बोधन में बोलते हुए केंद्रीय टोली सदस्य माननीय रामाशीष जी ने कहा कि भारतवर्ष युवाओं का देश है, परंतु कुछ युवा दिग्भ्रमित भी हैं जिन्हें भारत माता की जय बोलने से परहेज़ है ऐसे युवाओं का 'डिटाक्सीफिकेशन' करना होगा। सोशल मीडिया के दुष्प्रभाव पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि आज 'फेसबुक' का व्यवहार 'फेसमास्क' की तरह हो गया है। युवाओं का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को समाज और संगठन से क्या मिला इस पर विचार न करते अपितु हमने समाज और संगठन को क्या दिया इस पर विचार करना चाहिए।
प्रांत सह संयोजक संतोष त्रिपाठी ने बैठक में आए हुए युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि अध्ययनशीलता विकसित करनी होगी और समय निकालकर संगठन कार्य को समय देना होगा। बैठक में 57 युवाओं तथा अन्य राष्ट्रीय विचार से जुड़ें युवाओं ने भागीदारी की। बैठक का सञ्चालन वाराणसी महानगर संयोजक डॉ विशाल सिंह जी ने किया। बैठक में प्रमुख रूप विंध्याचल मंडल के सह संयोजक डॉ कीर्ति सिंह, युवा आयाम समन्वयक डॉ शांतनु सौरभ, युवा आयाम के प्रांत सह संयोजक पंडित शनि शर्मा भट्ट, उदय प्रताप इंटरमीडिएट कालेज के प्रधानाचार्य डॉ रमेश प्रताप सिंह, उदय प्रताप महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ कुलदीप सिंह एवं डॉ अम्बिका सिंह, महानगर सह संयोजक सुश्री रचना सिंह, काशी विद्यापीठ के प्राध्यापक डॉ नागेंद्र सिंह, डॉ अमितेश सिंह, डॉ प्रदीप यादव, डॉ चंद्रकेतु सिंह, डॉ हरीबक्स सिंह, ज्ञान चौहान, शुभम सिंह, शिवांश त्रिपाठी तथा प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम के अन्य बौद्धिक युवा उपस्थित रहे।
.jpg)
.jpg)

