BREAKING

Jaunpur News: समाजसेवा के प्रकाश से जौनपुर को आलोकित करते वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह

Jaunpur News: समाजसेवा के प्रकाश से जौनपुर को आलोकित करते वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह

नया सबेरा परिवार की तरफ से जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं

शिवपूजन पांडे @ नया सवेरा 

Jaunpur News: अपने जनहित कार्यों के प्रकाश से जौनपुर को आलोकित करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का 23 सितंबर को जन्मदिन है। कर्मभूमि के साथ-साथ जन्मभूमि के प्रति गहरा लगाव रखने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह ने समाजसेवा के क्षेत्र में जो लोकप्रियता हासिल की, वह बिरले को ही मिलता है। जौनपुर से सटे गोधना गांव की उर्वरित मिट्टी में पैदा हुए ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा कोरोना संकट काल में जनपदवासियों की रक्षा के लिए किए गए कार्यों को लोग आज भी याद करते हैं। 

यह भी पढ़ें | Varanasi News: उन्मेष प्रज्ञा प्रवाह युवा आयाम काशी प्रांत की प्रान्तीय टोली की बैठक सम्पन्न

चाहे जनपद के खिलाड़ियों के लिए संसाधनों के आपूर्ति की बात हो अथवा धार्मिक स्थलों और गोमती नदी के तट की विशिष्ट पहचान की बात हो, उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। अत्यंत विनम्र, शालीन, उदार और अच्छे कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर भाग लेने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह द्वारा आयोजित अभूतपूर्व राम कथाओं ने जौनपुर के धार्मिक महत्व को और बड़ा कर दिया। चुपचाप अपने काम में विश्वास रखने वाले ज्ञान प्रकाश सिंह का व्यक्तित्व और कृतित्व अपने आप में एक अलग पहचान रखता है। 

यही कारण है कि समाज का हर वर्ग उनका सम्मान करता है। राजनीति के क्षेत्र में उन्हें अजातशत्रु माना जाता है। शायद ही कोई व्यक्ति उनका व्यक्तिगत विरोधी हो। उनके जन्मदिन पर जनपद वासियों की तरफ से जीवेत शरद: शतम की शुभकामनाएं।

विज्ञापन



नया सबेरा का चैनल JOIN करें